Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में फंदे से लटकाता मिला महिला का शव

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकाता मिला महिला का शव

  • चार बच्चों की मां थी मृतका, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

खुटहन। तिसौली गांव में गुरुवार की सुबह कच्चे घर की छत में लगे लकड़ी के गाटर से साड़ी के फंदे के सहारे महिला का संदिग्ध हाल में लटकता शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मृतका चार बच्चों की मां थी। उसके पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। गांव निवासी श्रीपति के पुत्र विजय गौतम का विवाह लगभग 12 वर्षों पूर्व सुल्तानपुर जिले के पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल गौतम की पुत्री चंद्रावती के साथ हुआ था। उससे तीन बेटी 11 वर्षीय बिट्टू व 10 वर्षीय किट्टू और तीन वर्षीय आरूषि तथा एक पुत्र 8 वर्षीय निलेश है। पति विजय सरायमोहद्दीनपुर में मिष्ठान्न की दुकान चलाता है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल पक्ष के सास, ससुर, देवरानी, जेठानी और पति प्रताड़ित करते रहे हैं। आरोप है कि इन्हीं के द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर देने के बाद आत्महत्या का रूप देने के शव को फंदे से लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि घर में हुई कहासुनी से आवेशित होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी चन्दन कुमार राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। मृतका के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।