Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरन्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के गांव सराय चौहान में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.अविनाश सिंह के निर्देशन में आयोजन किया गया। डॉ.अविनाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर घूप दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खेल का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी, माताफेर पाण्डेय(तांत्रिक) जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पाण्डेय के द्वारा फीता काटकर किया गया। खेल प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ शिक्षक संकुल धर्मराज तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़, उंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी व खो-खो का आयोजन किया। खो-खो में कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान प्रथम, कबड्डी में सराय चौहान विजयी रहा। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ कम्पोजिट विद्यालय तरहटी एवं बालिका वर्ग दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान विजेता रहा। जूनियर स्तर ऊंची कूद कम्पोजिट विद्यालय फत्तूपुर निस्फी एवं लम्बी कूद में कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान जीत दर्ज किया। हिमकर पाण्डेय शिक्षामित्र जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिता में कैलाश बाबू, विनोद तिवारी, अनिल कुमार सरोज, राजमणि पटेल, सूर्यप्रताप यादव आदि ने सहयोग किया। मोहनलाल अनुदेशक ने निर्णायक भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक संकुल धर्मराज तिवारी  , विनोद कुमार तिवारी, कैलाश बाबू, अनिल कुमार सरोज, राजमणि पटेल, अनिल पाण्डेय, मोहनलाल अनुदेशक, हिमकर पाण्डेय, दिलीप मिश्रा, अरविन्द कुमार, सूर्यप्रताप यादव, शंकरलाल, कमलेश यादव, राजन यादव, श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव, ज्योती कुशवाहा, प्रिया गौर, आकृति पाण्डेय आदि उपस्थित रहीं।