― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी : अजीत प्रजापति

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी : अजीत प्रजापति

जौनपुर। भाजपा ने जौनपुर में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति बिजेथुआ धाम का दर्शन करने के बाद वह शाहगंज पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरान्त वह बदलापुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया फिर नौपेडवा में स्वागत किया गया। इसके बाद वह सीधे सिहीपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है। नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए जनपद को संगठनात्मक रूप से शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करुगा उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की ओर से जिले के विकास को नई दिशा देना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। स्वागत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।

Share Now...