Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

  • मायके वालों ने हत्या करने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा,बरसठी। बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में एक 8माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी सुरियावां पर मौत हो गयी। सूचना पर सुरियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। कारो गांव निवासी प्रवीण कुमार गौड़ की पत्नी 25वर्षीय ममता संदिग्ध परिस्थिति में अचेत हो गयी। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी सुरियावां ले गये, जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी सुरियावां पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी लगते ही बरसठी पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर आए परिजनों ने शव को देखा तो उसके गर्दन पर निशान होना पाया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए सीढ़ी से गिरकर मौत होना बताया। शव को खोलकर देखा गया तो मृतका के गर्दन पर निशान पड़ा था। मृतका की माता शैल कुमारी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। मृतका की शादी वर्ष 2019 में हुई थी, उसका मायका मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनीकला गांव में है। बरसठी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अपने हमराही कांस्टेबल दुर्गेश गौड़, कांस्टेबल गुलाब सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार यादव, कांस्टेबल संजना सिंह के साथ मृतका के घर पहुंच कर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी प्रवीण कुमार गौड़ 32वर्ष पुत्र राम इकबाल गौड़ अंकित गौड़ 30 वर्ष पुत्र राम इकबालगौडं पूजा देवी पत्नी अवधेश कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है