जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में स्थित एक नाले में पल्लोदार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसी गांव के निवासी सीताराम यादव का 30वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव चौकिया में स्थित सब्जी मंडी में रहकर लोगों का सामान लाद कर किसी तरह अपना और परिवार का गुजर-बसर करता था। बुधवार तड़के नाले में उसकी लाश देखकर ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके अलावा शरीर के कई भाग पर चोट के निशान देखे गए। काफी देर तक सराय ख्वाजा और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाया कि घटनास्थल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली पल्लोदार की लाश

Previous article


