जौनपुर धारा, जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है – इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है। इन कल्याणकारी गतिविधियों में प्राय: मेगा पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएँ, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता जी के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी है। यह जानकारी जोनल इंचार्ज मानिकचंद तिवारी ने देते हुए बताया कि समाज कल्याण के इसी भाव से प्रेरित होकर अगस्त, 2021 के माह में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर वननेस वन नामक एक मेगा परियोजना का आरम्भ किया। इस परियोजना का लक्ष्य वृक्षों के समूह का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 317 स्थानों पर 1.30 लाख पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी इस श्रृंखला के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन के वननेस वन परियोजना के तीसरे चरण की सेवाएं आरंभ होंगी जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 500 से भी अधिक स्थानों पर 13 अगस्त दिन रविवार को प्रात: 8.00 बजे से मेगा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जायेगा।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
संत निरंकारी मिशन की वननेस वन एक मेगा परियोजना
Previous article


