Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभागीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये अहम निर्देश

विभागीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये अहम निर्देश

  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में लापरवाही पर जतायी नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक  गुरुवार देर सायं सम्पन्न हुई। बैठक में पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि पौधरोपण के बाद जिन वृक्षों का शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं किए गए है जल्द से जल्द करा लें और 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण की तैयारी कर लें। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गाँव मे 75 पौधे लगाए जाएंगे जिसकी तैयारी भी कर लें। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए सीवीओ को निर्देश दिया कि पशु टीकाकरण में प्रगति लाते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सम्बंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह को दिए। एक्सईएन सिंचाई विभाग ने बताया कि सभी नहरों के लिए पानी उपलब्ध है, जिसपर टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। राजकीय नलकूप विभाग को निर्देश दिया कि नलकूपों की सूची उपलब्ध कराए जिससे ग्राम पंचायतों के माध्यम से सत्यापित कराया जाए कि कितने  नलकूप खराब हंै और कितने संचालित है। जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब है उसे एक्सईन विद्युत ठीक कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, डीएफओ प्रवीण खरे, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण यादव सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति रहे।