Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसंजू सैमसन पर आया दिनेश कार्तिक का बयान

संजू सैमसन पर आया दिनेश कार्तिक का बयान

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खासा निराश किया. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया 41.2 ओवर में महज 186 रनों पर सिमट गई. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेल रहे थे, लेकिन टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. वहीं, इस मैच में एक बार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा.

‘संजू सैमसन को लिमिडेट ओवर फॉर्मेट में काफी कम मौके मिले…’

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल पर भरोसा जताया. हालांकि, केएल राहुल ने निराश नहीं किया और 76 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया के केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अब संजू सैमसन को टीम में नहीं शामिल करने पर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, दिनेश कार्तिक ने कहा कि संजू सैमसन को लिमिडेट ओवर फॉर्मेट में काफी कम मौके मिले हैं, लेकिन जितने मिले हैं, उसमें इस खिलाड़ी ने प्रभावित किया है.

‘संजू सैमसन मेरे फेवरेट खिलाड़ियों में एक’

दिनेश कार्तिक ने संजू सैमसन मेरे फेवरेट खिलाड़ियों में एक हैं. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने लिमिटेड ओवर में मिडिल ऑर्डर में प्रभावित किया है. साथ ही दिनेश कार्तिक का मानना है कि संजू सैमसन को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए. संजू सैमसन के आंकड़े पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 11 वनडे मैचों में 330 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू सैमसन का एवरेज 66 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 104.76 का रहा है. संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था.