Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरफीफा वर्ल्ड कप में दिखा मेसी मैजिक, पीछे छूटे रोनाल्डो

फीफा वर्ल्ड कप में दिखा मेसी मैजिक, पीछे छूटे रोनाल्डो

लियोनेल मेसी ने अपने करियर के 1000वें मैच में सभी को एक बार फिर मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को रात फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अपने अंतिम 16 मुकाबलों में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। अर्जेंटीना के कप्तान ने अहमद बिन अली स्टेडियम में अपने करियर का 789वां गोल किया। मेसी के गोल ने अर्जेंटीना को टीम को 35वें मिनट में ही बढ़त दिला दी। 57वें मिनट में जुलियन अल्वारेज के गोल ने टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। 77वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए एंजो फर्नांडीज ने ओन गोल किया लेकिन अंत में टीम आसानी से विजेता बन गई।

लियोनेल मेसी का यह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में पहला गोल है। उनकी टीम 2014 में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन मेसी नॉकआउट में कोई नहीं कर पाए थे। क्लब और देश के लिए पिछले आठ मैचों में मेसी का यह 13वां गोल है। करियर के 1000 मैच में उनके 789वां गोल हो चुके हैं। वहीं इंटरनेशनल फुटबॉल में उनके नाम 94 गोल हैं। लियोनेल मेसी ने इस मैच में महान डिएगो माराडोना के साथ ही अपने प्रतिद्वंदि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी पीछे छोड़ दिया है। मेसी के फीफा वर्ल्ड कप में 9 गोल हो गए हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले अर्जेंटीना के खिलाड़ी हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड माराडोना के नाम दर्ज था। वहीं रोनाल्डो के भी वर्ल्ड कप में 8 ही गोल हैं। हालांकि उनके पास अभी मेसी से आगे बढ़ने का मौका है। इसके साथ ही मेसी अर्जेंटीना के लिए फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोबर्टो अयाला को पीछे छोड़ा। मेसी 35वां जन्मदिन मनाने के बाद फीफा वर्ल्ड कप में कम से कम तीन गोल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सिर्फ कैमरून के रोजर मिला ही ऐसा कर सके हैं। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत नीदरलैंड्स से होगी। पहले प्री क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स ने अमेरिका को हराया था।