जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक यातायात सै. हुसैन मुन्तजर व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में एनसीसी के बच्चों द्वारा यातायात के संकेत के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर यातायात का संचालन सफलतापूर्वक कराया गया। वे लोगों को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे थे। शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनों के पार्किंग, मदिरापान करके वाहन न चलाने के संबंध में लोगों को जेसीज व वाजिदपुर चौराहों पर जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
संकेत के माध्यम से एनसीसी बच्चों ने दी यातायात की जानकारी

Previous article

