― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजनों पर झूमे भक्त

श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजनों पर झूमे भक्त

जौनपुर। स्थानीय बाजार में मंगलवार रात आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भव्य रूप से सजे खाटू श्याम दरबार में पहुंचकर भक्तों ने श्रद्धा भाव से हाजिरी लगाई और देर रात तक भजनों की स्वर लहरियों में झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

भजन संध्या से पहले शाम को श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। इसके बाद खाटू श्याम महोत्सव के भव्य दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। कानपुर से आईं भक्ति गायिका मानसी त्रिवेदी ने  ‘साथी हमारा कौन बनेगा ‘,  ‘तुम न सुनोगे तो फिर कौन सुनेगाÓ और  ‘मेरा सांवरिया आएगाÓ जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दिल्ली से आए भक्ति गायक राहुल सांवरा ने  ‘कदम-कदम पर रक्षा करता, घर-घर करें उजाला खाटू वालाÓ भजन की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं कोलकाता के अभिषेक शर्मा, लखनऊ के योगेश सिंह और शाहजहांपुर के शिवांग पाठक ने भी देर रात तक भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. पारसनाथ निगम, रामनाथ निगम, डॉ.अजय निगम, रिंकू निगम, टिंकल निगम और रसेदार सेठ सहित कई लोगों का सहयोग रहा, जबकि व्यवस्था में हेमंत सेठ, आशीष जायसवाल, कुंदन सेठ, अंकित जायसवाल और पप्पू उमरवैश्य की विशेष भूमिका रही।

Share Now...