― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रावणी भोज में एकजुटता पर दिया गया बल

श्रावणी भोज में एकजुटता पर दिया गया बल

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के एक मैरेज हाल में राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में जायसवाल क्लब के बैनर तले श्रावणी भोज का आयोजन किया गया। श्रावात्णी भोज में पहुंचे जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने सभी लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जिस दिन हमारे समाज के लोग एकजुट हो जाएंगे उस दिन हम मजबूत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए हम लोग जगह-जगह कार्यक्रम करके पूरे समाज को इकट्ठा कर रहे हैं। ताकि पता चल सके कि हिंदुस्तान में हमारे समाज के कितने लोग हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए। मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के गरीबों, असहायो की मदद करने के साथ-साथ सभी को एकजुट करने का है। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने इशारों इशारों में यह भी कहा कि आज तमाम लोग अपने समाज को इकठ्ठा कर छोटी छोटी पार्टियां बनाते हुए अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। जिस दिन हमारे समाज के लोग भी इकट्ठा हो जाएंगे उस दिन हम भी एक ताकत के रूप में उभर कर सामने आएंगे। श्रावणी भोज के दौरान आयोजित कार्यक्रम को राकेश जायसवाल समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, मनोज जायसवाल, दीपू जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन संतोष वुâमार जायसवाल ने किया।

Share Now...