Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम रवाना

श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम रवाना

जौनपुर धारा, खुटहन। देवाधिदेव महादेव के मनभावन सावन मास में कांवरियों व श्रद्धालुओं के विभिन्न शिवालयों में दर्शन के लिए जत्थों का आना-जाना लगा रहता है। इसी क्रम में क्षेत्र के इमामपुर ग्राम सभा से पत्रकार मुलायम सोनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में शामिल शिवभक्त कस्बा के शिवालय में विधि-विधान से जलाभिषेक करने के बाद जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचे और वहां से बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए प्रस्थान किए। मुलायम सोनी ने कहा कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ बफार्नी ने अपने दिव्य दर्शन के लिए बुलाया तो हम लोग निकल पड़े हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है हर वर्ष श्रावण मास में अमरनाथ धाम दर्शन करने जाएं। हर किसी को भेलेनाथ के दिव्य स्वरूप अमरनाथ धाम का दर्शन करने जाना चाहिए। जत्थे में दीपचंद सोनी, रवि सोनी, संतोष सोनी, शुभम सोनी भी शामिल हैं।