Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरशौर्य जागरण यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

शौर्य जागरण यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर में शौर्य जागरण यात्रा के पहुंचते ही लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत करते हुए अगवानी की। इस दौरान शौर्य जागरण यात्रा जिस भी मार्ग से गुजर रहा था। उस मार्ग पर पुरुष सड़क पर खड़े होकर तो महिलाएं एवं युवतियां अपने अपने छतों पर खड़ी होकर शौर्य जागरण यात्रा और साधु संतो पर पुष्प वर्षा कर रही थी। आपको बता दें कि शुक्रवार को जिले में शौर्य जागरण यात्रा के प्रवेश करते हुए लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए स्वागत किया। शौर्य यात्रा शुक्रवार देर शाम मछलीशहर पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने स्वागत करते हुए आगवानी की। जिसके बाद यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पहुंचा। जहाँ सभा में तब्दील हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुए बजरंगदल के काशी प्रांत के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य सभी लोगो को इकठ्ठा कर भारत को अखंड राष्ट बनाना है। उन्होंने हिंदुओं से अपील किया कि अब समय आ गया है सभी लोग इकट्ठा हो जाय। सभा को काशी प्रांत के मंत्री कृष्ण गोपाल ने भी सम्बोधित किया। सभा के बाद साधु संतो द्वारा हनुमान जी की आरती उतारी गई। इसके बाद साधु संत और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मीरपुर तिराहे पर पहुंचकर शहीद रामदुलारे सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। संचालन विशंभर और राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान बजरंग दल के सभी पदाधिकारी के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।