Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरशोएब अख्तर ने रावलपिंडी की पिच को लेकर लगाए गंभीर आरोप

शोएब अख्तर ने रावलपिंडी की पिच को लेकर लगाए गंभीर आरोप

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद छिड़ गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने निशाने पर लिया है. शोएब अख्तर ने रावलपिंडी की खराब पिच के लिए रमीज राजा को जिम्मेदार ठहराया. इसके साथ ही अख्तर का मानना है कि पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश नहीं की. पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत दर्ज करने के लिए 343 रन की चुनौती दी थी. पाकिस्तान के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 100 से ज्यादा ओवर थे. लेकिन पाकिस्तान की टीम 268 रन पर ही ऑलआउट हो गई. यह पाकिस्तान की अपनी ही धरती पर टेस्ट मैचों में लगातार दूसरी हार है. अख्तर ने इंग्लैंड के खेल की सराहना की. पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ”पाकिस्तान ने कोशिश ही नहीं की. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मैच बचाने का मौका दिया था. लेकिन दोनों टीमों के माइंडसेट में ही अंतर था. इंग्लैंड ने जिस स्थिति में पारी घोषित की वैसा क्या पाकिस्तान कर सकता था? बिल्कुल भी नहीं. इंग्लैंड जीत के लिए खेल रहा था. आप बिना जिगर के क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं.” रमीज राजा को निशाने पर लेते हुए शोएब अख्तर ने कहा, ”हमारे चेयरमैन खुद मान रहे हैं कि हमें बेहतर विकेट बनाना चाहिए था. उनका यह भी कहना है कि इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन उनसे पूछा जाना चाहिए कि ओ भाई जी चेयरमैन तो आप हैं तो बेहतर पिच बनाने की जिम्मेदारी किसके पास है.