Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से लगी आग वाहन समेत लाखों का समान जला

शॉर्ट सर्किट से लगी आग वाहन समेत लाखों का समान जला

  • सरायख्वाजा थाना अंतर्गत भदेठी गांव का मामला
  • ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी में किरना की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लगने से लाखों रुपए का समान समेत पिकअप बाइक जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास से बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि भदेठी गांव निवासी मनोज साहू की किराना की दुकान घर से 200सौ मीटर दूर पर है वह हर रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर के घर चले जाते थे। बीती रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी गई। ग्रामीणों देख कर शोरगुल मचाने लगे। जिससे आस-पास के लोग इक_ा हो गए। दुकान से भीषण धुआ ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आग इतनी विकराल थी कि किसी का हिम्मत बुझाने को नहीं पड़ रही थी। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से समर सेबल की सहायता से आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान और बगल में खड़ी पिकप, बाइक, अनाज जलकर राख हो गया मनोज साहू ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। जिसमें लाखों रुपए के सामान समेट पिकप, बाइक, जलकर नष्ट हो गया है।