जौनपुर धारा,चन्दवक। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा आईएएस में डोभी की बेटी आस्था सिंह पुत्री बृजेश कुमार सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से प्रथम प्रयास में 61वाँ रैंक प्राप्त कर इतिहास रच डोभी समेत जनपद का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर होते ही परिवार समेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी पैतृक गांव में कुशहा (कनौरा) में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विदित हो कि कुशहां (कनौरा) गांव निवासी आस्था सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भोपाल से शुरू की जिसके बाद हरियाणा के पंचकुला में पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के श्रींराम कॉमर्स कॉलेज से बीकॉम ऑनर में टॉपर रही। कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिल्ली के गवर्नर आस्था सिंह को सम्मानित किया था। वर्तमान समय में हरियाणा के पंचकुला में पीसीएस (असिस्टेंट टैक्सेशन ऑफिसर) के पद पर तैनात थी जिनको हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया था। आस्था सिंह के पिता बृजेश कुमार सिंह व माता शालिनी सिंह एमएससी है और दादा स्व.रामाश्रे सिंह ठेकेदार समाजसेवी व डोभी भाजपा मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आस्था सिंह दो बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन आंचल सिंह बीटेक कर नौकरी कर रही है। जिनके विवाह के लिए पूरा परिवार पंचकूला में मौजूद है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि जनपद को गौरवान्वित किया है। बल्कि क्षेत्र में यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डोभी की बेटी आस्था 61वें नंबर पर बनी आईएएस

Previous article
Next article

