― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशॉर्ट सर्किट से तीन बिस्सा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक

शॉर्ट सर्किट से तीन बिस्सा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक

  • जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव की घटना

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी एक किसान का शॉर्ट सर्किट से तीन बिस्सा गेहूं का खड़ा फसल जलकर खाक हो गया।

बता दें कि मंगलवार को दोपहर में लगभग 2:30बजे पिंडरा गांव निवासी किसान सोमनाथ यादव के गेहूं के खड़े फसल में खेत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने से चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक लोग दौड़कर खेत पहुचे तब तक तीन बिस्सा गेहूं का खड़ा फसल चलकर खाक हो गया। गेंहू का फसल जलने से किसान व उसका परिवार काफी दुखी हुआ है।उसने इस घटना की जानकारी अपने गांव के लेखपाल को फोन करके दे दिया है।

Share Now...