― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरखेत में हाई टेंशन तार गिरने से गेहूं की फसल में लगी...

खेत में हाई टेंशन तार गिरने से गेहूं की फसल में लगी आग

  • किसानो ने लगाया विद्युत विभाग पत लापरवाही का आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। चौकी कला गांव में सुबह के समय हाईटेंशन जर्जर तार टुट कर खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे किसान मनोज यादव का एक बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गया। आग लगते ही ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर आग बुझाने में जुट गए। जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक एक बीघा खेत की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामिणों का आरोप है कि 11000 हाई वोल्टेज तार को स्टे वायर से 8 पोल खींचा गया है जो आये दिन कट कर गिरता रहता है। जो आये दिन दुर्घटना का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जर्जर तार की शिकायत लगातार ाfवद्युत उपकेन्द्र जंघई को दिया जाता है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं होती है। आग लगने की सुचना पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी जंघई आदित्य मार्कण्डेय मौका मुआयना करने के बाद पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि कई वर्षों से जर्जर स्थिति बनी हुई है। विभाग में संसाधन की कमी के वजह से इसे बनाया नहीं जा सका था। लेकिन इस बार संसाधन उपलब्ध है, किसानों से उन्होंने अपील की है कि तार के नीचे की फसल को वे लाईन बंद करवा कर फसल काट लें। उसके बाद एक हफ्ते में पोल और तार नया बदल दिया जाएगा।

Share Now...