सिकरारा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में क्षेत्र के होनहार युवक शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से शेरवा व कलवारी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभम सिंह चंदेल, दीनानाथ सिंह(छेदी) के पुत्र हैं, उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार सफलता हासिल की। शुभम ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट पैट्रिक्स स्कूल से प्राप्त की, जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी धनबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत की। उनकी सफलता की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और शुभम की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शेरवा के शुभम सिंह चंदेल ने यूपीएससी में 378वीं रैंक हासिल

Previous article
Next article

