Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरलाइनबाजार पुलिस की कार्रवाई

लाइनबाजार पुलिस की कार्रवाई

  • पिता की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च को रैभानीपुर गांव निवासी राजन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके पिता ललई यादव के साथ मारपीट कर उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाना लाइनबाजार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहें अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत लाइनबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सिंह(25) पुत्र विकास सिंह और सुभांशु सिंह(28) पुत्र सुनील सिंह, निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।