Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरशुभम का सीएपीएफ में असिस्टेंट कमानडेंट पद पर हुआ चयन

शुभम का सीएपीएफ में असिस्टेंट कमानडेंट पद पर हुआ चयन

  • वर्तमान में यूपी एसआई की सीतापुर में ले रहे ट्रेनिंग

जौनपुर धारा, केराकत। कस्बे के गोलावार्ड निवासी शुभम जायसवाल का सेन्ट्रल आर्मड पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमानडेंट पद पर चयन हुआ है। मंगलवार को घोषित रिजल्ट में उनका नाम आने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुभम वर्तमान में यूपी एसआई पद की सीतापुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। शुभम की प्राथमिक से लेकर हाइस्कूल की शिक्षा कस्बे के ही लिटिल एंजल स्कूल से हुई है। इंटर उन्होंने रिजवी लर्नर इंटरमिडिएट कालेज जौनपुर और ग्रेजुएशन तारियारी के राजाराम महाविद्यालय से किया है। शुभम ने अपने चयन का प्रेरणा स्रोत दादा स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद और दादी कृष्णावती देवी को बताया है। उनके चयन से गोला वार्ड स्थित घर पर उनके पिता घनश्याम जायसवाल, माता नीलम जायसवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक दीपनारायण सिंह, अध्यक्ष संजय शुक्ल सहित जिला पंचायत सदस्य वंदना सरोज के प्रतिनिधि पप्पू सरोज आदि लोगों ने शुभम को फोन पर उनके पिता को घर पहुंच कर बधाई दी।