जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय नगर के शाह पंजा मोहल्ले में स्थित प्राचीन शीतला माता के मंदिर में आयोजित भण्डारा भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान हुए भजन संध्या के दिव्य कार्यक्रम में अपनी मण्डली के साथ उपस्थित विख्यात क्षेत्रीय गायक राजेश चौबे ने अपने भजनों से चार-चांद लगा दिया। उक्त अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या की दीवानगी का आलम यह था कि सैकड़ो भक्त देर रात तक भजन गंगा में डुबकी लगाते रहे तथा झूमते रहे। इस दौरान माता के गगन भेदी जयकारों से संपूर्ण आसमान गुंजायमान हो गया। भण्डारे का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष माता के भक्त जियालाल माली द्वारा आयोजित किया जाता है तथा इस कार्यक्रम की रूपरेखा उन्हीं के द्वारा तैयार किया जाता है। कार्यक्रम आयोजक जियालाल माली से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि माता की इच्छा से प्रतिवर्ष भंडारे का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भण्डारे और भजन संध्या के इस दिव्य कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
― Advertisement ―
शीतला माता मंदिर पर हुआ भव्य भण्डारा

Previous article
Next article

