Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिल्पकार सम्मान समारोह आयोजित

शिल्पकार सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, शाहगंज। बिरला ग्रुप की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक द्वारा शिल्पकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कंपनी व फर्म द्वारा दर्जनों शिल्पकारों को उपहार दे सम्मानित किया गया। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव स्थित अखिल बिल्डिंग मैटेरियल के तत्वाधान में रविवार को शिल्पकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के अधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों राजगीर मौजूद रहे। इस दौरान कंपनी के टेक्निकल इंजीनियर टी.टी.एस.एम.प्रसन्नजीत कमल ने कहा कि अल्ट्राटेक शिल्पकार संगम में आए सभी शिल्पकारों को आमंत्रित कर हमें बेहद खुशी हो रही है। इस दौरान प्रसन्नजीत कमल ने सभी को सीमेंट की उपयोगिता व कितने मात्रा में सीमेंट को पानी की आवश्यकता होती है, इसकी जानकारी दी। वहीं दीवारों पर सीलन ना लगे इसके लिए कंपनी द्वारा तैयार केमिकल का उपयोग करने की सलाह दी।वहीं अखिल बिल्डिंग मटेरियल के प्रोपराइटर अखिलेश कुमार अग्रहरि ने सभी शिल्पकारों व कंपनी के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यरूप से रमन पांडे इंजीनियर, सौरभ सिंह इंजीनियर, मोहम्मद शाहिद सेल्स ऑफिसर सहित तमाम शिल्पकार, चंद्रिका, विजय रंजन, जयंती, मोहन, महतो शंकर लाल, बांके लाल, बुद्धिराम, रामजतन आदि लोग मौजूद रहे।