Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन

  • अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर धारा,खुटहन। 1अप्रैल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व जागरुकता का नारा लगाते हुए छात्रों ने पूरी बाजार का भ्रमण के बाद पुनः मूल विद्यालय पर पहुंचे। जहां उन्हें स्वल्पाहार देकर रैली का समापन कर दिया गया। रैली को रवाना करते हुए बीईओ ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसा कोई भी बच्चा जो मानक उम्र छह वर्ष से ऊपर हो चुका है। वह विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहने पाए। कुछ अभिभावक आज भी जागरुकता के अभाव में बच्चों का नामांकन नहीं कराते। उन्हें भी शिक्षा का महत्व समझाना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव, राम चंद्र यादव, श्यामल कांत, रश्मि तिवारी, आकांक्षा, रियांती यादव, गीता पाल, वार्डन अंजू खरवार, कलावती, रुक्मिणा आदि मौजूद रहे।