जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड के द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बनाये गए कन्ट्रोल रूम तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है और इसे पूरी सर्तकता एवं गम्भीरतापूर्वक किया जाए। इसके साथ ही उन्होने निर्देश दिए कि 24 घण्टे कन्ट्रोल रूम संचालित रहे तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखी जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से सी वीजिल एप पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से सम्बन्धित हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर आने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर शिकायतों का निस्तारण भी किया जाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, डॉ.ज्ञानप्रकाश, अर्चना ओझा, प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने किया कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण

Previous article
Next article

