Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा मंत्री के बयान का बैठक कर जताया विरोध

शिक्षा मंत्री के बयान का बैठक कर जताया विरोध

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की एक बैठक रविवार को सद्भावना पुल के पास दुर्गा माता मंदिर पर हुइ&। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने कहा कि बुधवार को विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश सिंह के बयान को लेकर घोर निंदा किया जाता है। अब शिक्षामित्र चुप बैठने वाला नहीं है। राज्य सरकार के खिलाफ शिक्षामित्र अब उग्र आंदोलन करने को बाध्य है। शिक्षामित्र अब चुप नहीं बैठने वाला है। सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। अब शिक्षामित्र विद्यालय पर बैठकर काय& नहीं सरकार का विरोध करेगा। बैठक में मोहम्मद अब्बास, दिनेश कुमार गौतम, योगेश कुमार यादव, अमृतलाल पटेल, रेखा सिंह, अजय मिश्रा, रीना सिंह, मीरा देवी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।