Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशिक्षक हितों को लेकर प्रत्येक बीआरसी पर होगा धरना प्रदर्शन : अतुल...

शिक्षक हितों को लेकर प्रत्येक बीआरसी पर होगा धरना प्रदर्शन : अतुल प्रकाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 दिसंबर को जिले के प्रत्येक बीआरसी सहित प्रदेश के 824 बीआरसी पर ऑनलाइन अटेंडेंस एवं शिक्षक हितों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तत्क्रम में करंजाकला बीआरसी पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित होने की सूचना संबंधी पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण यादव को जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई द्वारा सौंपा गया। ताकि उक्त समय पर खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष डा.अतुल प्रकाश यादव ने बताया कि अब लड़ाई आर—पार की होने वाली है, क्योंकि कई वर्षों से शिक्षकों के हित की सभी मांगे लंबित हैं और प्रतिदिन आदेश पर आदेश हो रहा है। जिसका अनुपालन किया जाना अब किसी भी तरह से संभव नहीं है। इस अवसर पर लाल साहब यादव, राम मूरत यादव, सुरेश चंद पाठक, राजन सिंह, दिनेश मौर्य, अतुल सिंह, मनोज यादव, संजय सिंह, मोहम्मद अहसन, निरंजन प्रसाद, श्रीपाल यादव, दिनेश यादव, अर्जुन यादव, मीनाक्षी गुप्ता, कविता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।