Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभागवत कथा सुनने वाले को सुख व शांति की प्राप्ति : प्रकाशचंद्र...

भागवत कथा सुनने वाले को सुख व शांति की प्राप्ति : प्रकाशचंद्र विद्यार्थी

जौनपुर धारा, जौनपुर। भागवत कथा सुनने वाले इंसान को सुख व शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए निरंतर ही भगवान की पूजा कर और उनकी भक्ति करनी चाहिए और अपने जीवन कल में एक बार अवश्य ही भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा सुनने से हमारे जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है और इसको सुनने से मन में आध्यात्मिक विकास होता है। दिलसादपुर, तेजीबाजार स्थित पूर्व प्रधान पंडित कमलाकर मिश्र के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा के पहले दिन व्यास पीठ पर बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक प्रकाशचंद्र विद्यार्थी ने उपरोक्त बातें कही। 25नवंबर को प्रारंभ कथा का समापन 2 दिसंबर को महाप्रसाद भंडारा के साथ संपन्न होगा। कथा के पहले दिन पहुंचाने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, समाजसेवी श्यामराज सिंह, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, प्रकाश सिंह आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मीरा भायंदर के समाजसेवी पंडित रत्नाकर मिश्र ने आए हुए समस्त लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।