Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य : अनीता सिंह

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Homeअपना जौनपुरशिक्षकों ने ब्लांक संसाधन केंद्र सुजानगंज पर किया प्रदर्शन

शिक्षकों ने ब्लांक संसाधन केंद्र सुजानगंज पर किया प्रदर्शन

खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिया एक सूत्री ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पुरानी पेंशन, प्रोन्नत, शिक्षामित्र अनुदेशक का सम्मान जनक मानदेय सहित शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज अरविन्द कुमार पांडेय  को धरना प्रदर्शन के दौरान दिया गया। शेर बहादुर मौर्य पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुजानगंज द्वारा कहा गया कि अगर शिक्षकों की मांगों पर शासन द्वारा विचार न किया गया तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम सभी शिक्षक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संघ अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राकेश कुमार यादव, श्याम बली सरोज, बी.एन सिंह राजमणि यादव, लाल बहादुर यादव, राजेश पटेल, भोलानाथ वर्मा, अखिलेश उपाध्याय, संतोष कुमार दुबे, राममूर्ति यादव, प्रवीण मिश्रा, कंचन मौर्य, सुनीता यादव, अरविन्द पाण्डेय, विकास तिवारी, भगत सिंह, डॉ.विनोद पाल, विनय तिवारी, ओमप्रकाश चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी, प्रवीण तिवारी, राम सिंह, राजबहादुर यादव आदि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।