Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुररेल क्रासिंग जाम को लेकर जज सिंह अन्ना ने किया प्रदर्शन, दिसम्बर...

रेल क्रासिंग जाम को लेकर जज सिंह अन्ना ने किया प्रदर्शन, दिसम्बर में होगा रेल-रोको आंदोलन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर रेलवे के मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर आज रेल आंदोलनकारियो ने जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर रेल फाटक जाम समस्या को लेकरके प्रदर्शन किया और नितिन गडकरी मुर्दाबाद के नारे लगाए। मुंगरा बादशाहपुर का रेल फाटक जाम एक ऐसा जिले का जाम फाटक है। जिस पर गोरखपुर से इलाहाबाद तक के वाहन जनता परेशान हो जाते हैं। यह जाम 5 घंटे तक लगता है, आने वाले कुंभ में यह बहुत बड़ी परेशानी का सबक बनेगा और सड़क बाईपास बनने के लिए नेता आश्वासनों की झड़ी लगा देते हैं। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र वासियों का कहना हैं कि 10 वर्षों से मुंगराबादशाहपुर जाम समस्या को लेकरके सरकार मेहनत कर रही है लेकिन सफलता नहीं पा रही है। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जौनपुर-प्रयागराज मार्ग बनाया जाएगा। जिसमें आंदोलनकारियों का कहना है कि यह 10वर्षों में बनेगा, सरकार के नेता, अधिकारी, कर्मचारी, केवल आश्वासन ही दे रहे हैं।