Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरनाली और ट्यूबवेल तोड़ने के विरोध पर मनबढ़ो ने चाचा भतीजे को...

नाली और ट्यूबवेल तोड़ने के विरोध पर मनबढ़ो ने चाचा भतीजे को पीटा

  • इन्हीं मनबढ़ो ने दो दिन पूर्व बल्ली बांध जबरन किया था भूमि कब्जा

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में गत बुधवार को बांस बल्ली बांध लगभग एक विस्वा भूमि जबरन कब्जा कर लिए जाने के मामले में अभी कोई पुलिसिया कार्रवाई ही नहीं हो पाई थी कि शुक्रवार को मनबढ़ो ने पीड़ित किसान की नाली और ट्यूबवेल का कमरा भी ढहा दिया। विरोध करने पर चाचा और भतीजे को लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस मौके पर जाना भी गंवारा नहीं समझा। लगता है कि पुलिस किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रही है। गांव निवासी मानवेन्द्र उपाध्याय का आरोप था कि गत बुधवार की सुबह पड़ोसी गांव अहीर खेतार के एक मनबढ़ परिवार की उसकी चक के बगल चक है। दोनों के बीच से सिंचाई के लिए नाली गई है। आरोप है कि नाली पार करके उसकी एक बिस्वा भूमि मनबढ़ो ने जबरन कब्जा कर लिया। जिसकी तहरीर थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार की सुबह यही मनबढ़ लोग ट्यूबवेल का कमरा और नाली तोड़ने लगे। जिसका विरोध करने पर उसके छोटे भाई रामकृष्ण उपाध्याय और भतीजा अभय को मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस मामले को सजगता से नहीं ले रही है। वह किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।