जौनपुर धारा, केराकत। विद्युत मीटर की शिकायत करने गये उपभोक्ता को उपखण्ड अधिकारी ने हत्या करने की धमकी देते हुए लात घूंसो से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत को लेकर उपखण्ड अधिकारी हमेशा चर्चा में रहते है। बम्बावन गांव निवासी अनीष पाल के घर पर घरेलू विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। कुछ माह पूर्व उनका विद्युत मीटर खराब हो गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कार्यालय में किया था। इसके बावजूद जब मीटर को सही नहीं किया गया तो वह सोमवार को थानागद्दी स्थित विद्युत उपखण्ड कार्यालय पंहुचे और कार्यालय के बाबू से विद्युत मीटर न सही करने की शिकायत की। बाबू ने उपखण्ड अधिकारी को शिकायत फारवर्ड करने की बात कही और उनसे मिलने को कहा। जब अनीष पाल ने उपखण्ड अधिकारी मनीष कुमार से शिकायत किया तो उपखण्ड अधिकारी आग बबूला हो गये और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लात घूंसो से पिटाई कर दी। वहीं शिकायत करने पर जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दे डाली। घायलावस्था में पीड़ित थाने पंहुचा और एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एसडीओ के खिलाफ हत्या करने की धमकी, मारपीट, अपशब्दों का प्रयोग का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
शिकायत करने गये उपभोक्ता को विद्युत विभाग के एसडीओ ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article


