जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें धर्मगुरुओं, प्रधान, प्रधान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि होली का त्योहार शांति माहौल में हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाए। हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार होली दीपावली है जिसे हम भाईचारे की भावना से एक दूसरे के साथ हंसी खुशी से त्योहार को मनाते हैं। इस त्यौहार में किसी भी प्रकार का माहौल न बिगड़े किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी प्रकार की गलत अफवाह न फैलाएं। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रधान प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अपने अपने गांव में इस त्योहार को हंसी खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय सिंह, अनिल कुमार पांडे, प्रधानपति राधेश्याम यादव जगदीश बिंद, विजय कुमार सिंह, सुधीर त्रिपाठी, नितिन तिवारी, अनवर अली, अखिलेश्वर मिश्रा, उप निरीक्षक ईश्वर चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल अरुण यादव, विवेक, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
शांतिपूर्वक मनाएं होली का त्योहार
Previous article

