Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर नगर में जगह-जगह शहीदों के शहादत को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसी क्रम में जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने शहीद पार्क व श्रीरामलीला समिति ने हनुमान घाट पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकम में महेश सेठ ने बताया कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले इन अमर शहीदों को 23 मार्च 1931 को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। उन्होने अमर शहीदों को सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत बताया। श्रद्धांजलि सभा में सुभाष कुशवाहा, सतवंत सिंह, मंगल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, गौतम सोनी, संतोष, रितू सेठ, राजकुमार सेठ नीरज सेठ, प्रीतम सेठ, नीलम सेठ, शुभम श्रीवास्तव, सहित आदि लोग उपस्थित रहें।