Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पत्रकारों का हुआ सम्मान, युवा नेता धर्मेंद्र सरोज ने बांटी सुरक्षा सामग्री

मछलीशहर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में युवा नेता धर्मेंद्र सरोज ने सुरक्षा सामग्री और उपयोगी उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में पत्रकारों की लोकतंत्र में भूमिका की सराहना की गई।
Homeअपना जौनपुरशहीदों का स्मरण व राष्ट्रीयता की भावना को बल देता है मिट्टी...

शहीदों का स्मरण व राष्ट्रीयता की भावना को बल देता है मिट्टी संग्रह

  • विधायक ने घर घर जाकर कलश में लिया मिट्टी

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में मेरी माटी मेरा देश के तहत मंगलवार को समारोह आयोजित कर विधायक रमेश सिंह ने घर घर जाकर कलश में मिट्टी का संग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के पावन स्मृति में मिट्टी संग्रहण से जहां राष्ट्रीय भावनाओं को बल मिलता है,वहीं कलश नारी शक्ति के रूप में सर्वत्र पूज्यनीय होता है। इस महान कार्य से अमर बलिदानियों और नारी दोनों का सम्मान है। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के इस महान अभियान में शहीदों के नाम घर घर की मिट्टी दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका तक पहुंचेगी। जहां हर गांव के नाम एक एक बृक्ष लगाया जायेगा। इससे लोगों में देश के प्रति एकता अखंडता, विश्वास, स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम जागृत होगा। लोग अंतः करण से गांव, क्षेत्र, जिला ही नहीं पूरे देश को अपना मान उस पर गर्व कर सकें। गाजे-बाजे के साथ 21 कन्याएं सिर पर कलश रख आगे आगे भारत माता के भेष में हाथ में तिरंगा लिए आगे बढ़ रही थी। यह दृश्य बड़ा ही मनोहारी लग रहा था। इसी तरह कानामऊ, उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव में भी कलश यात्रा निकाल विधायक ने घर-घर जाकर मिट्टी लिया।कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बेचने पांडेय,विनोद कुमार यादव, विपिन सिंह, संदीप यादव, संतलाल सोनी प्रधान, रीगन सिंह, गौरव सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।