Homeअपना जौनपुरवैवाहिक समारोह में दुल्हन के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

वैवाहिक समारोह में दुल्हन के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • जफराबाद थाने के सामने मैरिज लाइ में हुई घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाने के ठीक सामने मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मैरिज लान से रविवार की रात में चोरों ने दुल्हन के लगभग लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उक्त घटना को लेकर वैवाहिक समारोह में खलबली मच गई। हालांकि विवाह संपन्न करा दिया गया। चोरों ने पुलिस के खेमे में घुसकर घटना को अंजाम देकर एक बहुत बड़ा चैलेंज छोड़ दिया है। देखना है पुलिस इस घटना में क्या कर सकती है।

बताया जाता है कि अहमदपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री की शादी जफराबाद थाने के ठीक सामने एक मैरेज लान से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम को 6 बजे के करीब बारात वाराणसी से आ गई। 9 बजे तक द्वारचार लग गया। जयमाल समारोह शुरू हुआ। मैरेज लान के चार कमरे दुल्हन पक्ष को तथा चार कमरे वर पक्ष को दिया गया था। दुल्हन पक्ष के लोग सभी कमरे में ताला बंद करके जयमाल समारोह में सम्मिलित होने के लिए लान के मैदान में गए। 10 बजे के करीब समारोह संपन्न हुआ। दुल्हन वापस होटल के अपने कमरे में आई तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गहने की अटैची भी टूटी हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि लगभग अपनी बिटिया और दामाद के लिए 15 लाख रुपए के गहने बनवाए हुए थे। हार, चेन दूल्हे के लिए ब्रेसलेट, सिकड़ी, दुल्हन के लिए सोने की चूड़ी आदि थे। खबर सुनते ही वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चार सस्पेक्ट लड़कों का चेहरा चिन्हित किया। उनकी कोई पहचान नहीं हो पाई। चार लड़के अपने निजी चार पहिया वाहन से आए हुए थे। घटना को अंजाम देकर बड़े आसानी से निकल लिए। वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के साथ अच्छी सहानुभूति दिखाई। वैवाहिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दिया और विवाह सम्पन्न करा दिया गया।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here