― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

  • पांच दिन पूर्व घर से गायब हुआ था मृतक, परिवार में कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत औवार गाँव के वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पांच दिन बाद मिलने से घर में कोहराम मचा हुआ है। पांच दिन से घर से गायब 75 वर्षीय वृद्ध बीरबल वर्मा की मौत होने की जानकारी स्वजनो को बुधवार की सुबह हुई। मृतक बीरबल गुप्ता के बेटे प्रशांत वर्मा ने बताया कि घर से साईकिल लेकर बिना बताये पांच दिन पूर्व निकलें हुए थे देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर ढूढ़ने का प्रयास किया गया। जगह जगह फोटो  छपा पोस्टर चस्पा करते करते बक्सा क्षेत्र के कुल्हनामऊ एक ईंट भट्ठा मालिक ने बताया कि वृद्ध को यहीं देखा गया था जिनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी। स्वजनों ने बक्शा थाना पर पहुंच जानकारी ली तो वहाँ रखे सामान साईकिल, चप्पल, गमछा व नीले रंग की दो लुंगी देख पहचान कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जीआरपी पुलिस द्वारा सूचना मिली कि 24 जून को शाम चार बजे महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन से एक वृद्ध की कटकर मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई करने के बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव का अंतिम संस्कार रामघाट में कर मृतक के साथ मिले सामान को पहचान के रूप में रख दिया था। इधर घर से गायब वृद्ध के पांच दिन बाद मौत कि सूचना सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है।

Share Now...