― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरवृक्ष होते हैं पुत्र के समान : उम्मे राहिला

वृक्ष होते हैं पुत्र के समान : उम्मे राहिला

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन व सभासदों ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष उम्मे राहिला ने समस्त सभासदों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर चेयरमैन ने कहाकि पौधरोपण करने के साथ-साथ वृक्षों की रक्षा करना भी हम लोगो का परम कर्तव्य बनता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करें। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान ने उपस्थित लोगों को बताया कि वर्तमान वर्ष में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक पर्यावरण को हराना है क्योंकि प्लास्टिक ही वह पदार्थ है जिसे हम कभी नष्ट नहीं कर सकते न ही इसे जला कर, न ही जमीन में गाड़ कर और न ही यहां वहां फेंक कर नष्ट किया जा सकता है बल्कि यह जिस स्थिति में भी होता है। पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि प्लास्टिक के प्रदूषण से बचने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करें और हो सके तो बिल्कुल ना करें। इस दौरान ओवैश, सभासद दिलशाद अहमद, सुनीता देवी, जगत नारायण, विनोद प्रजापति, अवध नारायण, जोगेंद्र निषाद, राजमन, वेद प्रकाश, सत्येन्द्र नारायण तिवारी, ओमकार आदि मौजूद रहे।

  • सीएचसी में पौधारोपण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे व प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार के साथ सीएचसी परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है और हमें इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

Share Now...