Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविहिप ने निकाली पूजित अक्षत कलश यात्रा

विहिप ने निकाली पूजित अक्षत कलश यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन हेतु 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर निमंत्रण एवं पूजित अक्षत वितरण के कार्यक्रम की जागरूकता एवं पूजित अक्षत कलश के दर्शन हेतु रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने जिला अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में केरारवीर बाबा मंदिर से निकलकर शाही किला, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज होते हुए सद्भावना पुल तक पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में जिले के राम भक्त उपस्थित रहे। सभी को 22जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद अति शीघ्र अयोध्या में जाकर अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शन की प्रबल इच्छा दिखाई दी। यात्रा के उपरांत सभी ने पूजित कलश एवं भगवान श्रीराम की रथ का आरती करके प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में मुख्यरूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष उदयराज सिंह, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विभाग मंत्री समरबहादुर सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, अजय चौबे, मनीष सेठ, सुधीर सिंह, हरेराम केसरवानी, कमलापति त्रिपाठी, कृष्णानंद उपाध्याय, डॉ.तेज सिंह, डॉ.अंजना सिंह, डॉ.सरला त्रिपाठी, मोनू सेठ, राजीव सिंह, प्रीतम बाबूआन, रामेश्वर सोनी, ऋषभ सिंह, विनय बिंद, पंकज सिंह, विकास तिवारी, विष्णु ठठेरा, आकाश मैक, दीपक गुप्ता, शुभम सिंह, मनोज सोनी, सुरेश जायसवाल, संजय सेठ, राजीव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।