जौनपुर धारा, सिकरारा। तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य व सिकरारा के टिकरी गांव निवासी डॉ. समर बहादुर सिंह को विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रान्त के जौनपुर का विभाग मंत्री बनाये जाने पर जनपदवासियों ने खुशी जाहिर की है। सोमवार को उनके पैतृक गाँव टिकरी में लोग उनके आवास पर पहुँच कर छोटे भाई डॉ. विजय बहादुर सिंह से मिलकर बधाई दी। विगत 15 /16 जुलाई को प्रयागराज स्थित श्री सदाफल देव आश्रम छतनाग झूसी में आयोजित काशी प्रान्त की योजना बैठक में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राममंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष चंपतराय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह, प्रान्त संगठन मंत्री नितिन व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में प्रान्त मंत्री गोपालकृष्ण ने डॉ. समरबहादुर सिंह को काशीप्रान्त के जौनपुर का विभाग मंत्री बनाये जाने की घोषणा की। उन्हें विभाग मंत्री बनाये जाने पर बैठक में उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। डॉ. सिंह ने फोन पर बात करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
विहिप काशी प्रान्त के विभाग मंत्री बनाये गए पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह
Next article

