जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के खुदौली गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ ने विषैला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के 50 वर्षीय हरेंद्र ने सुबह कोई विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर चले गए। विषैला पदार्थ खाने के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
विषैला पदार्थ खाकर अधेड़ ने की खुदकुशी


