Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरविश्व साईकिल दिवस पर निकाली गयी जनजागरूकता रैली

विश्व साईकिल दिवस पर निकाली गयी जनजागरूकता रैली

  • नोडल अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर एक विशाल जनजागरुकता साईकिल रैली को नोडल अधिकारी एनसीडी डा. राजीव कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त साईकिल रैली टीबी चिकित्सालय से अम्बेडकर तिराहा होते हुये पुन: चिकित्सालय परिसर पर समाप्त हुई। उक्त रैली में कुवंर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस वर्ष विश्व साईकिल दिवस की थीम पर नोडल अधिकारी एनसीडी डा. राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्वभर में विश्व साईकिल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राज्य महासभा ने साल 2018 में 3 जून को वर्ल्ड साईकिल डे मानाने की घोषणा की थी। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को साईकिल के महत्व के बारे में समझाना है। साईकिल हमारे पर्यावरण के लिये फायदेमंद है तथा साईकिल चलाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। ऐसे में साईकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। इससे डीजल, पेट्रोल का कम दोहन होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। साईकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांशपेशियों को मजबूती तथा अच्छा व्यायाम एवं शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है। साईकिल चलाने वाले लोग मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की बीमारियों से दूर रहते है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह द्वारा बताया गया कि साईकिल चलाना एक तरह का योग है जिससे व्यक्ति को मानसिक बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। इस प्रकार साईकिल चलाना मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। साईकिल चलाना मध्यम वर्गीय परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के सुधार में बहुत बड़ा योगदान रखता है। उनके द्वारा सभी जनपदवासियों को प्रतिदिन कम से कम 1 घण्टें साईकिल चलाने की अपील की गयी। उक्त रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, एनसीडी सेल से एफएलसी जयप्रकाश गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, विवेक मौर्या तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।