Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरदबंग सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

दबंग सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

  • पुलिस तैयार करा रही ब्लू प्रिंट

जौनपुर धारा, रामपुर। दबंग सूदखोरों के मकड़जाल में फंसे बेबस और लाचार लोगों को मुक्त कराने के लिए पुलिस ने गत शुक्रवार से अभियान चलाया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष चंदन राय ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है। दबंगों के खौफ से जो लोग शिकायत करने सामने नहीं आ पाते हैं उनके लिए थाने से व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एक सेल का गठन किया जायेगा। शिकायत मिलने पर सूदखोरों पर मनी लांड्रिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सूदखोरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाइसेंस और गैर लाइसेंस वाले साहूकारों की सूची तैयार की जा रही है। बगैर लाइसेंस सूदखोरी का धंधा करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होंगे और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।