- रचना विशेष विद्यालय में किया गया आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व मानसिक दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के प्रथम दिन का आयोजन रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लायन्स क्लब सूरज के पूर्व अध्यक्ष व जोन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार सााहू (बच्चा) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रवक्ता डा.संतोष कुमार सिंह ने कहाकि संतुलित मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक महत्व रखता है। संतुलित मानसिक स्वास्थ्य सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। प्रवक्ता सचिन कुमार यादव ने कहाकि शारीरिक स्वास्थ्य शरीर की अच्छी सेहत को सम्बोधित करता है। एक स्वस्थ्य शरीर एक स्वस्थ्य मन की बुनियाद होता है।कार्यक्रम का संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने तथा आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम चन्द, विशेष शिक्षक रविरंजन प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र मौर्य, लाल साहब यादव आदि मौजूद रहे।


