― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय कर्मचारियो के साथ साजिश की आशंका

विश्वविद्यालय कर्मचारियो के साथ साजिश की आशंका

आरोपित कर्मचारियों पर आज तक नहीं लगा था कोई आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा की सादी उपाधि को राजभवन या विश्वविद्यालय में भेज कर शिकायत करना इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका है।जिन लोगों का बिहार से स्पीड पोस्ट करना बताया जा रहा है। उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हुई न तो उनके किसी फोन नंबर पर संपर्क हो पाया इतना ही नहीं सभी स्पीड पोस्ट जौनपुर से किए गए हैं।

उन नाम पर भी लोगों ने संदेह करना शुरू कर दिया है कि यह किसी ने कर्मचारियों को फसाने के लिए बड़ी साजिश की है। अगर कोई 40 से 50 हजार में सादी उपाधि खरीदेगा तो वह राजभवन शिकायत नहीं करेगा वह अपने किसी काम में इस्तेमाल करेगा। इतना किसी को पैसा इतना नहीं है कि वह सादी उपाधि खरीद कर अधिकारियों से शिकायत करें। इसमें विश्वविद्यालय के किसी एक धड़े का काम है। जो उनके विरोधी गुटों में शामिल रहे हैं। आशंका को लेकर इन पहलुओं पर जरूरी जांच होनी चाहिए। हालांकि यह सभी मामले परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह के कार्यकाल में दर्शाया गया है।जिम्मेदारी उनकी भी बनती है जो प्रâॉड के छह धाराओं में मामला दर्ज कराया है, उसमें स्वामीनाथ चौबे ना तो यहां का कोई कर्मचारी है ना तो जिम्मेदार है, वह सिर्फ यहां लोगों को पानी पिलाने का कार्य कर रहा था। मामले को लेकर विश्वविद्यालय में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि आरोपी कर्मचारी पर आज तक कोई आप नहीं लगा था।कोई कर्मचारी इन लोगों को भरोसे में लेकर शादी डिग्री फाड़ कर बाहर कर दिया हो और साजिश का इन लोगों को शिकार बनाया। साजिश के पीछे विश्वविद्यालय के एक अधिकारी का नाम चोरों से उछाला जा रहा है।

Share Now...