गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के रामूघाट में पोखरे में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पति व ससुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों पर पुलिस ने उत्पीड़न व दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी पति रामबरन व ससुर सिठ्ठू रामूघाट के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को सुमन की पोखरे में लाश मिली थी। कैंपियरगंज के पंडितपुर निवासी व सुमन के पिता गोविंद ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कराया था। 18 नवंबर से सुमन लापता थी और तीन दिन बाद उसका शव पोखरे में मिला था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुमन और रामबरन की एक साल की एक बेटी है।
― Advertisement ―
निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग पर मूक प्रदर्शन
डॉक्यूमेंट को नामंजूर करने की उठी मांगजौनपुर। सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर मूक प्रदर्शन किया और निजीकरण के...
विवाहिता की मौत के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, पोखरे में मिली थी लाश

Next article