- मोदी मंत्र के साथ कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक
- भाजपा संयुक्त मोर्चा की आयोजित हुई बैठक
जौनपुर धारा, जौनपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के जिला कार्यालय पर किसान, युवा, महिला, पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। बैठक का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वतन्त्र प्रभार मंत्री ने संयुक्त मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बता कर घर-घर दस्तक देंगे। मोदी सरकार व्ाâी योजनाएं हर वर्ग के लिये है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। विरोधियों के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें भी वे नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि उनकी भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि विरोधी हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। जब रशिया और यूक्रेन में युद्ध चल रहा था उस समय हमारे देश के छात्र वहा फंसे थे तब मोदी ने दोनों देश से बात करके वहां से छात्रों को देश में वापस बुलवाया। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जो नवमतदाता है उन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोडेÞ और यह बताएं कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुसाशन और कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देश के सभी वर्गों को मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है ताकि सभी वर्गों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद यादव एवं मोर्चा के अध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, मेराज हैदर ने कार्यक्रम में आये हुये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, रोहन सिंह, अम्बरीशधर द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष गण नरेन्द्र विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, इन्द्रसेन सिंह, राखी सिंह, तन्जमिला रहमान, विनोद सिंह सहित तमाम मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



