Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

  • 530 कंबल व 60 स्वेटर वितरित किया गया

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के कोतवाली वार्ड स्थित तकिया मैदान में आज कंबल वितरण समारोह का आयोजन भावी प्रत्याशी इज़हार खान द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रागिनी सोनकर ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई मोहल्ले के काफी संख्या में महिला व बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। विधायक रागिनी ने कहा कि कड़ाके की इस ठंड में गरीबों, असहायों को कंबल और वस्त्र देना सबसे पुनीत कार्य है। इसी तरीके से हमारे विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इसी क्रम में भावी प्रत्याशी सपा नेता इज़हार खान ने कहा कि राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव आवाह्न पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे 530 लोगो को कंबल व 60 लोगो में स्वेटर वितरित किया गया इसी क्रम में आए हुए सभी अतिथियों को पुष्प व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज नारायण बिंद, श्याम नारायण बिंद, श्यामजी यादव, पंधारि लाल यादव, सूर्यभान यादव, डा.तेज बहादुर यादव, फ़राज़ सिद्दीकी भावी प्रत्याशी, हाजी सिद्धिक, हाजी खलील, चैयरमैन प्रतिनिधी महमूद आलम, इफ्तेखार खान, वहाब खान, महताब खान, डॉ.परवेज़, अप्पू अंसारी, नवाब अंसारी, मुन्ना सभासद, डॉ.हस्सान, इश्तियाक खान पूर्व सभासद, जियाउद्दीन अंसारी, बब्बल सभासद, अजमत राईन, अकबर सभासद, राजेश यादव पूर्व सभासद, मेवालाल गौतम, उमा शंकर पाल, हरीनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।