जौनपुर धारा, बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के सराय गौरा, भरथरी, महराजगंज बाज़ार में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मुसहर, दलित व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के जन जन के हितार्थ हेतु कृत संकल्पित है। भाजपा नेता मनोज सिंह सोमवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। इस मौके पर उमा प्रताप सिंह, राजन पांडेय, नन्हे बीडीसी, भोला प्रसाद सेठ, सत्येंद्र निगम, अम्बुज तिवारी, सुरेश चौहान सहित मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
विधायक ने गरीबों के बीच वितरित किया कम्बल

Previous article


